search

चीन ने नया मिसाइल विध्वंसक पोत किया लॉन्च, उन्नत रडार, हथियार और नेटवर्क सिस्टम से लैस

deltin33 2026-1-3 03:26:55 views 1259
  

चीन ने नया मिसाइल विध्वंसक पोत किया लॉन्च (फोटो- एक्स)



पीटीआई, बीजिंग। चीन अपने नौसेना बेड़े का तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में एक नया उन्नत मिसाइल विध्वंसक पोत लांच किया गया है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना ने लाउदी नामक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत को शामिल किया है, जिसमें उन्नत रडार, हथियार और नेटवर्क सिस्टम लगे हैं।

लाउदी के चालक दल के सदस्य झांग शेंगवेई ने बताया कि इस नए युद्धपोत में एक नई प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिससे हवाई रक्षा, समुद्री आक्रमण और टास्क फोर्स कमान में युद्ध क्षमताएं बढ़ गई हैं।

झांग ने कहा कि यह न केवल अपने लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमले और आक्रमण मिशन को अंजाम दे सकता है, बल्कि रक्षात्मक मिशनों में मित्र देशों के जहाजों की रक्षा भी कर सकता है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि नए जहाज के शामिल होने से चीनी नौसेना द्वारा अपने बेड़े का तेजी से विस्तार करने की गति उजागर होती है, जिसमें प्रति माह एक जहाज जोड़ा जा रहा है।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीनी नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना के रूप में उभरी है, जो 234 युद्धपोतों का संचालन करती है, जबकि अमेरिकी नौसेना के पास 219 जहाज हैं। लाउदी के शामिल होने के साथ चीनी नौसेना ने 2025 तक विमानवाहक पोत फुजियान सहित 11 युद्धपोत जोड़ लिए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472468