search

हाईकोर्ट के आदेश पर भारी पड़ा आक्रोश! लेखपाल पर जानलेवा हमला, फिर अवैध निर्माण पर गरजा योगी का बुलडोजर

LHC0088 2026-1-3 01:27:25 views 823
  

अवैध न‍िर्माण ढहाता बुलडोजर



संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मातीपुर में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाइश कर लौटते समय एक लेखपाल को बीच रास्ते में रोककर हमला किया गया और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट के दौरान लेखपाल घायल हुए हैं। लेखपाल ने ग्राम प्रधान अनु शर्मा के पति गजराम और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया।

इस प्रकरण के बाद हरकत में आए प्रशासन ने पहले बुलडोजर चलवाकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करवाते हुए वहां पर बने एक मकान को ध्वस्त करवा दिया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। संभल तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव मातीपुर में ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 614, रकबा 0.464 हेक्टेयर, तालाब के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को तालाब की भूमि की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया गया था। तालाब की उस भूमि पर गांव के नन्हें, इकरार, अनादिल, फुरकान, आरिफ और अरकान ने फसल बोकर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसमें ग्राम प्रधान पति गजराम का सहयोग बताया गया है।

पैमाइश और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज होकर आरोपितों ने लेखपाल को निशाना बनाते आ रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लेखपाल बाइक पर सवार होकर संबंधित भूमि की पैमाइश कर तहसील के लिए लौट रहे थे। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल पर बाजार के सामने एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया।

कार से उतरकर ग्राम प्रधान अनु शर्मा के पति गजराम, महिलाल, नन्हें और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपितों ने मारपीट की। लेखपाल के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट में लेखपाल घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित कार लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लेखपाल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अन्य लेखपाल भी असमोली थाने पहुंच गए। उधर, हमले के बाद गांव मातीपुर में तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर ही कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ग्राम समाज की तालाब के रूप में दर्ज भूमि पर कब्जाधारियों द्वारा अवैध रूप से लेटे की फसल बोई गई थी। प्रशासन ने ट्रैक्टर और हैरो चलवाकर फसल को नष्ट कराया।

साथ ही तालाब की कुछ भूमि पर बने गांव के ही अनीस के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया। कार्रवाई के समय राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रधान पति गजराम, महिलाल, नन्हें को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  


गांव मातीपुर में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाइश कर लौटतेउ समय लेखपाल पर हमला किया गया है। इस प्रकरण में असमोली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए भूमि को बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त भी करवा दिया है।

- रामानुज सिंह, एसडीएम, संभल।





यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद हिंसा के बाद \“सख्त\“ हुई संभल पुलिस, एटीएस और सीसीटीवी के पहरे में थमा अपराध
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161504