search

उत्तराखंड : साहू के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, बोली- पूरी भाजपा की मानसिकता दर्शाता है मंत्री के पति का बयान

deltin33 2026-1-3 01:27:15 views 857
  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। इस बयान में गिरधारी लाल साहू यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिहार में महिलाएं 20 से 25 हजार में मिल जाती हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह साहू का बयान नहीं बल्कि पूरी भाजपा की महिलाओं के प्रति मानसिकता का परिचायक है।

एक बयान जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा शासित उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड महिला राज्यों में महिला अपराध की श्रेणी में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता भी सामने आ रही हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी भाजपा के बड़े नेताओं का नाम आ रहा है। अच्छा होता यदि राज्य सरकार और राज्य महिला आयोग गिरधारी लाल साहू के सार्वजनिक बयान का संज्ञान लेकर उन पर कठोर मामला दर्ज कराती लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
सीबीआइ जांच की घोषणा करे सरकार: धस्माना

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूरा प्रदेश अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआइपी समेत सभी दोषियों के नाम जानना चाहता है। उनको कड़ी सजा मिले इसके लिए जनता आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि वीआइपी का नाम भले ही उजागर न हुआ हो, अगर भाजपा उस व्यक्ति को निर्दोष मानती है तो वह सीबीआइ जांच की संस्तुति कर मामले का पटाक्षेप करे। वहीं, भाजपा सरकार के मंत्री का बयान यह दर्शा रहा है कि सरकार मामले की सीबीआइ जांच की संस्तुति नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू ने मांगी माफी, बोले- तोड़ मरोड़ कर प्रसारित किया गया बयान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री के पति साहू के आपत्तिजनक बयान पर भड़की कांग्रेस, दून की सड़कों पर किया प्रदर्शन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695