search

Widow Pension: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को संबल, पेंशन से आसान हुआ जीवनयापन

Chikheang 2026-1-2 14:57:26 views 917
  



जागरण संवाददाता, भभुआ(कैमूर)। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के माध्यम से संचालित योजनाएं जिले के जरूरतमंद लोगों के जीवन में आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। इन योजनाओं के तहत महिलाओं, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को प्रतिमाह पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका दैनिक जीवनयापन काफी हद तक सहज हो गया है। खासकर विधवा महिलाओं के लिए यह सहायता आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने में सहायक सिद्ध हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सामाजिक सुरक्षा कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 8,883 विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है। योजना का उद्देश्य पति के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही महिलाओं को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 40 से 79 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,100 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2009-10 से संचालित है और समय के साथ इसमें सुधार और विस्तार किया गया है। जिले के सभी प्रखंडों में पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो भभुआ प्रखंड में सबसे अधिक 1,689 विधवा महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। इसके बाद मोहनियां प्रखंड में 1,107, चैनपुर में 1,004, दुर्गावती में 940, रामगढ़ में 785 और कुदरा में 725 लाभुक शामिल हैं। वहीं अधौरा में 381, नुआंव और रामपुर में 513-513, भगवानपुर में 562 तथा चांद प्रखंड में 664 विधवा महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।

सहायक निदेशक ने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से कुल छह योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत जिले में कुल 1,87,422 पात्र लाभुकों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इनमें विधवा पेंशन के अलावा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं।

संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुल पात्र लाभुकों की संख्या प्रखंडवार भी काफी उल्लेखनीय है। भभुआ प्रखंड में 33,324, मोहनियां में 24,461, चैनपुर में 22,966, कुदरा में 18,751, चांद में 16,411 और दुर्गावती में 15,944 लाभुक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा भगवानपुर में 12,454, नुआंव में 12,228, रामगढ़ में 14,844, रामपुर में 11,130 और अधौरा प्रखंड में 4,909 लाभुक शामिल हैं।

कुल मिलाकर सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जिले के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी हैं। प्रतिमाह मिलने वाली यह आर्थिक सहायता न केवल जीवनयापन को आसान बना रही है, बल्कि लाभुकों में आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा की भावना भी मजबूत कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162903