search

चंदौसी को 4.25 करोड़ का बजट जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, तैयार हो रहे प्रस्ताव

cy520520 2026-1-2 12:57:28 views 936
  



जागरण संवाददाता, संभल। चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू होंगे। शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्य कराने के लिए सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसे पालिका शहर में पेयजल, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण और सुधार में खर्च करेंगी। पालिका ने प्रस्ताव तैयार करने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर से सवा चार करोड़ रुपये का बजट 15वें वित्त के तहत जारी किया गया है। अनटाइड व टाइड फंड ग्रांट के तहत प्राप्त हुए बजट से पालिका ने शहर में विकास कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

जल्द ही शहर में तेजी के साथ अधूरे विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा तैयार हो रही है। बजट के अभाव में विकास कार्य आधे अधूरे पड़े थे। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब सड़क, नाले और नालियों का निर्माण तेजी से होगा। शहर में कई सड़कें खराब स्थिति में हैं, जिनका पुन: निर्माण कार्य जरूरी है।

जलभराव की समस्या के निजात के लिए नाले और नालियों भी बनेंगी। बरसात के समय कई सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। शहर में सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। पेयजल और सड़कों पर रोशनी के लिए लाइटें आदि लगाने का कार्य किया जाएगा।

बजट के अभाव में विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही थी। अब बजट मिलते ही पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना बनानी तैयार कर दी है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दावा है कि 15 दिन के अंदर प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद विकास कार्याें शुरू हो जाएंगे।

डेकोरेटेड पोल और लाइटें लगेंगे

शहर के प्रमुख मार्गों पर शक्ति नगर की तरह डेकोरेटेड लाइटें लगाने की तैयारी पालिका कर रही है। इसके लिए शहर के स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, सीता रोड, रामबाग आदि मार्गों चिन्हित किए गए हैं।


काफी समय से बजट की कमी चल रही थी, जिससे विकास कार्य प्रभावित थे। अब बजट मिल जाने से अधूरे कार्य पूरे हो सकेंगे। प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

-धर्मराज राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंदौसी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158631