search

कोहरे ने रोकी रफ्तार, दिल्ली आने वाली 45 से अधिक ट्रेनें लेट, कई ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव

deltin33 2026-1-2 10:27:15 views 632
  

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार। सोशल मीडिया



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच रेल यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। दिल्ली व देश के अन्य राज्यों में कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

शुक्रवार को भी दिल्ली आने वाली भुवनेश्वर राजधानी, रांची राजधानी सहित 45 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।

नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष सवा छह घंटे, नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस-दो घंटे, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे के विलंब से चलेगी। शाम तक कुछ अन्य ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव होने की संभावना है।

वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं, जिससे सुबह अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के लोगों को पॉल्यूशन और ठंड से राहत नहीं, AQI \“बहुत खराब\“; स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलें

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन के लिए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है, जिससे कि इन्हें समय पर चलाया जा सके। इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472028