search

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-यूपी में चलेगी शीतलहर; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Chikheang 2026-1-2 06:27:44 views 1245
  

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नया साल 2026 उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभागने आज, 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अति घना कोहराछाए रहने की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ये सर्दी में राज्यों की हाल

दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह घने कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। शहर में शीतलहरकी स्थिति 5 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 2 जनवरी को घने कोहरे का \“येलो अलर्ट\“ है। बिहार के गया और यूपी के कई जिलों में सुबह दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 2 और 3 जनवरी को छिटपुट इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल और कश्मीर: कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में बर्फबारी से सैलानी खुश हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी है। हिमाचल प्रदेश में 5 जनवरी तक घना कोहरा और शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी।
राजस्थान में ओलावृष्टि, बिजली गिरने से एक की मौत

राजस्थान में गुरुवार को ओलावृष्टि और बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा चूरू जिले के सादुलशहर में एक मकान पर बिजली गिरने से हुआ। भारी बारिश के कारण तेज ठंडक से लोगों का हाल-बेहाल है। शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

नए साल के पहले दिन बीकानेर, चित्तौडगढ़, अजमेर एवं चूरू जिलों में तेज बारिश से ठंडक और बढ़ गई है। बुधवार रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बीच ओलावृष्टि और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहा।  
चित्तौड़गढ़ जिले में पांच घंटे तक बारिश हुई

चित्तौड़गढ़ जिले में पांच घंटे तक बारिश हुई। जोधपुर में कोहरे के कारण एक फ्लाइट देरी से उड़ान भर सकी। भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अलवर में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। ठंडक और बढ़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश एवं घने कोहरे के कारण हवाई, सड़क और रेल यातयात काफी प्रभावित हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162820