search

हिसार में हिट एंड रन का मामला, दूध लेने जा रहे व्यक्ति को कार सवार ने कुचला, वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर फरार

cy520520 2026-1-1 21:27:34 views 1261
  

हिट एंड रन : दूध लेने जा रहे व्यक्ति को कार सवार ने कुचला, मौत। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हिसार। पीरांवाली गांव में बुधवार रात को हिट-एंड-रन का मामला सामने आया। तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल गली से गुजर रहे 55 साल के दलेर सिंह को टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार चालक ने कार रोकने की बजाय उसके ऊपर से गुजार दी और मौके से फरार हो गया। पता चलने पर स्वजन घायल हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर कार चालक रमेश के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीरांवाली गांव निवासी दलेर सिंह गांव में मजदूरी का काम करता था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गली में पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। दलेर सिंह सड़क पर गिर गया।

चालक ने कार रोकने की बजाय उसके ऊपर से गुजार दी और मौके से कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन और ग्रामीण एकत्रित हुए और घायल हालत में उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी दलेर ने बताया कि मृतक के स्वजन के बयान पर कार चालक रमेश के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158124