search

बक्सर में नल की टोंटी के विवाद में फायरिंग, पानी भरते समय महिला को मारी गोली

deltin33 2026-1-1 21:27:20 views 571
  

महिला को मारी गोली। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। कोरान सराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में गुरुवार की देर शाम नल जल योजना के नल की टोंटी को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

मामूली कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी सुनील पासवान और उनके सगे भाई अरुण पासवान के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था।

गुरुवार की शाम नल पर पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान आरोप है कि अरुण पासवान पिता चंद्रदीप पासवान ने नल पर पानी भर रही अपनी भवह पुष्पा देवी (35 वर्ष) पर गोली चला दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

घायल महिला का चल रहा इलाज।

गोली महिला की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्वजनों ने घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोरान सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की।

थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समाचार भेजे जाने तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा समाज के लिए कितना बड़ा खतरा बनती जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471890