search

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय के घर चक्कर लगाते थे वीआईपी, आज वहां पसरा सन्नाटा

LHC0088 2025-10-7 16:06:38 views 1264
  पूजा शकुन पांडेय की फाइल फोटो। जागरण





जागरण संवाददाता, अलीगढ़! महामंडेश्वर बनने के बाद पूजा शकुन पांडेय के साथ ऐसी टीम चलती थी जो उनके इशारों पर काम करती थी। बी दास कंपाउंड में गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता था। आसपास के लोगों के अलावा गैर जिलों के लोगों का भी तांता लगा रहता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकांश धार्मिक आयोजनों में जन प्रतिनिधियों से लेकर बड़े-बड़े लोग शामिल होते थे। अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद पूजा शकुन के आवास पर सन्नाटा है। साए की तरह साथ रहने वाले मुंह छिपाते फिर रहे हैं।


महामंडेश्वर बनने के बाद बी दास कंपाउंड में लगा रहता था तांता

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी खैर के टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बीती 26 सितंबर को बाइक सवार शूटरों ने खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस अशोक पांडेय और शूटर नीबरी मोड़ निवासी फजल व आसिफ को जेल भेज चुकी है।


धार्मिक आयोजनों में जनप्रतिनिधि भी लेते थे भाग, अब नाम नहीं रहे

पूजा का अभी कहीं सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी है। शहर में सबसे अधिक चर्चा इस हत्याकांड की है। लोगों की जुवां पर एक ही सवाल है इतना सब हो कैसे गया? जो लोग पूजा शकुन के साथ रहते थे वो भी असलियत नहीं भांप पाए।

बड़े-बड़े आयोजनों में जनप्रतिनिधि भी भाग लेने जाते थे। इससे उसकी धमक और बनी हुई थी। अभिषेक के भाई आशीष ने बताया कि भाई पूजा शकुन के घर कई साल रहा था। सभी विश्वास करते थे, लेकिन हमारे साथ धोखा हो गया।


पिता व भाई ने डीएम से की मुलाकात

अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता, भाई आशीष व दो अन्य लोगों ने सोमवार को डीएम संजीव रंजन से मुलाकात कर पूजा शकुन की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डीएम ने उन्हें इसके लिए भरोसा दिया। स्वजन ने एसएसपी नीरज जादौन से भी उन्होंने फोन पर बात की।

इसके बाद सभी रोरावर थाने पहुंचे। जहां एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक और एएसपी मयंक पाठक से मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि पुलिस की टीम काम कर रही हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138