search

Fog Alert: शीतलहर और घने कोहरे से थमा यातायात, नेपाल में 1500 वाहन फंसे

LHC0088 2026-1-1 16:27:43 views 983
  

नारायणघाट-भैरहवा राजमार्ग पर लगा जाम। जागरण  



संवाद सूत्र, सोनौली। नेपाल के नवलपरासी जिले के दाऊनन्ने क्षेत्र में शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। खराब मौसम के चलते नारायणघाट-भैरहवा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे पर्यटक वाहनों सहित करीब 1500 वाहन मार्ग में फंस गए हैं। लगातार लगे जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि पश्चिम नवलपरासी के खुरसानी खोला क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के कारण वाहनों के फिसलने और फंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके चलते राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बुधवार को भी नारायणघाट-भैरहवा मार्ग दाऊनन्ने के पास नहीं खुल सका।

बीते तीन दिनों से लगातार लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिला यातायात पुलिस कार्यालय पूर्वी नवलपरासी के सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद जोशी ने बताया कि घने कोहरे और शीतलहर के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पूरे साल द‍िखी सतर्कता, महराजगंज के सोनौली सीमा पर अब तक 8 तो सिद्धार्थनगर में भी धराए कई विदेशी

दुम्कीबास से लेकर जंगल क्षेत्र तक करीब 1500 वाहन फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाल यातायात पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160453