search

जालौन में मुनीम की संदिग्ध मौत, पेट्रोल पंप मालिक समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज, एसपी ने की जांच

Chikheang 2026-1-1 13:57:27 views 752
  



जागरण संवाददाता, जालौन। सोमवार की सुबह ग्राम हरदोई गूजर निवासी बसंत पाल नदीगांव के पास पेट्रोल पंप पर जाने के लिए 11 बजे घर से निकला जो पंप पर नहीं पहुंचा। 10 किमी आगे उसका खंदक में शव मिला और पास में ही बाइक पड़ी रही। सिर में हेलमेट लगा रहा और हाथों में दस्ताने भी पहने हुए शव मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पत्नी ने पंप संचालक समेत दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पेट्रोल पंप संचालक की पत्नी अंजू सिंह के नाम पंप है। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा की सदस्य हैं।

एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई निवासी 40 वर्षीय बसंत पाल पुत्र बलराम पाल कोंच निवासी एसएस ठाकुर के नदीगांव स्थित पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम करता था। गांव से रोजाना वह पंप पर जाता था। सोमवार की सुबह 11 बजे वह पेट्रोल पंप पर जाने के लिए घर निकला।

दोपहर एक बजे के आसपास उसकी पत्नी सुनीता ने फोन लगाया तो फोन स्विच आफ मिला। इस पर सूचना बसंत के बड़े भाई अशोक पाल को दी थी। भाई ने एट थाने में शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह 8 बजे नदीगांव के पास खंदक में बसंत पाल का शव खंदक में पड़ा मिला था।

बसंत के सिर में हेलमेट लगा हुआ था और एक हाथ में दस्ताना था जबकि दूसरे हाथ का दस्ताना पास के शीशम के पेड़ पर लटका मिला। बाइक भी खंदक में पड़ी थी। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दुर्घटना मान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप के संचालक सुरेंद्र सिंह ठाकुर निवासी कोंच न दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की और थाना प्रभारी नदीगांव शशिकांत चौहान को जांच कर सही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आरोपित के पत्नी के नाम है पंप

सुरेंद्र सिंह ठाकुर नगर के प्रतिष्ठित डाक्टर हैं और उनकी पत्नी अंजू सिंह जिनके नाम शिव शक्ति आटो फ्यूल के नाम से पेट्रोल पंप है वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा की सदस्य हैं। इसलिए इस घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक ने सही जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।


मृतक की पत्नी ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बिदुवार जांच की जा रही है। जो सही होगा वही कार्रवाई की जाएगी।

-डाॅ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162688