search

खाटूश्याम जा रहे स्कूटी सवार दोस्तों को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

LHC0088 2025-10-7 11:35:57 views 1252
  खाटूश्याम जा रहे स्कूटी सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत।





जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पचगांव चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दोस्त घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



दिलली के सुल्तानपुर सी ब्लाक के बलबीर नगर निवासी सराफत अली के मुताबिक, बेटा जिशान स्कूटी से अपने दोस्त आकाश निवासी सुल्तानपुरी के साथ दिल्ली से खाटू श्याम जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पचगांव चौक के पास अज्ञात चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी।



हादसे में जिशान और दोस्त आकाश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर घायल जिशान की सांसें थम गईं। बिलासपुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138