search

New Year 2026: नए साल के पहले दिन जरूर खरीदें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

Chikheang 2025-12-31 23:56:58 views 1011
  

New Year 2026: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा (auspicious offerings for Lord Shiva) की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

साल 2026 के पहले दिन गुरु प्रदोष व्रत है। अतः 1 जनवरी को भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा (Shiva puja items for New Year) की जाएगी। अगर आप भी सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि पाना चाहते हैं, नए साल के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें। साथ ही शिव जी से जुड़ी इन चीजों को खरीदारी (Shiva blessings items list) कर घर जरूर लाएं। आइए जानते हैं-
नंदी

अगर आप भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं या वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन चांदी से निर्मित नंदी महाराज (बैल) घर लाएं। वहीं, विधिवत पूजा कर उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित करें। नंदी महाराज के घर पधारने से वास्तु संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाएगी।
त्रिशूल

नकारात्मक शक्ति से निजात पाने के लिए नए साल के पहले दिन घर पर त्रिशूल जरूर ले आएं। वहीं, पूजा के समय त्रिशूल की पूजा करें। साथ ही लाल रंग की चुनरी त्रिशूल में बांध दें। आप चाहे तो त्रिशूल को पूजा स्थल या छत पर लगा सकते हैं। हालांकि, त्रिशूल आकार में छोटा ही खरीदें।
डमरू

घर में व्याप्त दुख, संकट और अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए नए साल के पहले दिन डमरू की खरीदारी जरूर करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा के समय डमरू की भी पूजा करें। आप अपनी मनोकामना कहने के बाद डमरू अवश्य बजाएं। इसके बाद घर के सभी कोने में डमरू बजाएं।
पारद शिवलिंग

अगर आप भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन पारद शिवलिंग (buy Parad Shivling and holy items) घर लाएं। इसके बाद विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। आप दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। घर में पारद शिवलिंग स्थापित करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल के दिन 5 चीजों के दिखाई देने से चमकेगा भाग्य, खुशियों से भरी रहेगी झोली  

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल में पाना चाहते हैं हनुमान जी की कृपा, तो जरूर करें ये आसान उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131