search

राजद को बड़ा झटका: पूर्व MLC अनुज कुमार सिंह का इस्तीफा, जदयू में वापसी के संकेत

LHC0088 2025-12-31 23:27:24 views 1220
  

पूर्व विधान परिषद अनुज कुमार सिंह ने राजद छोड़ा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गयाजी। राष्ट्रीय जनता दल को एक और राजनीतिक झटका लगा है। राजद नेता सह पूर्व बिहार विधान परिषद अनुज कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजद में अब उन्हें कोई राजनीतिक भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद पार्टी के टिकट पर औरंगाबाद से बिहार विधान परिषद का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव के बाद पार्टी में अपेक्षित सहयोग और मार्गदर्शन नहीं मिलने से वे लगातार असहज महसूस कर रहे थे। राजनीति की शुरुआत उन्होंने जनता दल यूनाइटेड से की थी और वहीं से उन्हें पहचान मिली थी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और अपने भविष्य को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर जदयू में लौटने का मन बना लिया है।

अनुज कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे पुनः जदयू में आने की बात कही और भरोसा दिलाया कि जदयू में उनके राजनीतिक भविष्य की पूरी संभावनाएं हैं।

राजद छोड़ने के फैसले को लेकर सिंह ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने काफी सोच-समझकर लिया है। उनका मानना है कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के भविष्य को लेकर स्पष्ट दिशा न हो, वहां लंबे समय तक काम करना कठिन हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Deepak Prakash: करोड़पति हैं बिहार में क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले मंत्री, पत्नी के पास आधा किलो सोना

यह भी पढ़ें- घने कोहरे से पटना में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक; संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 16, साउथ बिहार एक्सप्रेस 19 घंटे लेट

यह भी पढ़ें- क्या 2026 से बदलेगा दरभंगा? बंद पड़ी चीनी मिल से उठेगा धुआं और पूरे होंगे चार बड़े काम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160031