search

नए साल में कब-कब बजेगी शहनाई? 2026 में विवाह मुहूर्त वाले 55 दिन, नवंबर में रहेगी तगड़ी सहालग

deltin33 2025-12-31 19:27:30 views 1208
  Vivah Muhurat 2026



आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। नववर्ष में विवाह के कई मुहूर्त हैं। इस वर्ष विवाह के 55 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। चार फरवरी को सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा वन स्थित पीपल महादेव मंदिर के पंडित रामदरश तिवारी और सेक्टर बीटा वन स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी अशोक कुमार ने बताया कि 2026 में नवंबर में सबसे अधिक शुभ मुहूर्त 11 दिन रहेंगे। इसी तरह फरवरी में पांच और मार्च में चार दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसी तरह अप्रैल में छह दिन विवाह मुहूर्त हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि मई में सात दिन, जून माह में आठ दिन, जुलाई में सात दिन, सितंबर माह में एक दिन, नवंबर में 11 दिन और दिसंबर में छह दिन शुभ विवाह के मुहूर्त हैं। हालांकि नए साल 2026 के पहले ही माह जनवरी में शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से एक भी दिन विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अगस्त व अक्टूबर में चातुर्मास काल में वैवाहिक मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
तीन मार्च का केवल चंद्र ग्रहण रहेगा भारत में प्रभावी

वर्ष 2026 में चार ग्रहण पड़ रहे हैं। इसमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जबकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा। वहीं पहला चंद्र ग्रहण तीन मार्च और दूसरा 28 अगस्त लगेगा। हालांकि भारत में चार में से सिर्फ एक ग्रहण ही प्रभावी रहेगा। तीन मार्च को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा बाकी के तीन ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे।
गुरु प्रदोष के शुभ संयोग से शुरू हो रहा नववर्ष

वर्ष 2026 की शुरूआत प्रदोष के साथ हो रही है। एक जनवरी को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष पड़ रहा है। यह भगवान शिव को समर्पित व्रत है। वर्ष का पहला दिन बृहस्पतिवार होने से गुरु प्रदोश का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस संयोग में भगवान शिव और विष्णु की संयुक्त आराधना से दोगुना फल प्राप्त होगा। यह सुबह से शुरू होकर 5:11 बजे तक प्रभावी रहेगा। शाम 5:12 बजे से रात तक शुक्ल योग रहेगा। शुक्ल योग भी नए काम, निवेश और शुभ आरंभ के लिए अनुकूल माना जाता है।
इन महीनों में इतनी शादियां
महीना तिथियां
फरवरी 4, 5, 10, 20, 21
मार्च 9, 10, 11, 12
अप्रैल 20, 21, 25, 26, 29, 30
मई 5, 6, 7, 8, 9, 10, 13
जून 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29
जुलाई 1, 3, 4, 6, 8, 9, 11
सितंबर 21
नवंबर 2, 3, 10, 11, 12, 13, 21, 22, 24, 25, 26
दिसंबर 2, 3, 4, 5, 11, 12


यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा जिम्स में बड़ा विस्तार: AI पीजी कोर्स, रक्त मित्र ऐप और 200 शोध परियोजनाएं समेत बेड क्षमता की गई दोगुनी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471225