search

New Year पर दुनिया भर में गुडलक के लिए अपनाए जाते हैं ये अनोखे तरीके; आज रात आप भी करें ट्राई

LHC0088 2025-12-31 16:43:55 views 1200
  

गुडलक के लिए अपनाए जाने वाले अनोखे तरीके (Picture Credit- Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई आने वाले साल के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही घंटों में साल 2025 को विदा कर लोग 2026 का हाथ थामेंगे। हर कोई नई उम्मीदों और गुडलक के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहता है। साथ ही सभी यह इच्छा रखते हैं कि आने वाला पूरा साल उनके लिए अच्छा और खुशियों से भरा हो।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए दुनियाभर में नए साल के दिन अलग-अलग चीजें की जाती हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि इन चीजों को करने से गुडलक आता है और सालभर खुशियां बनी रहती है। आइए जानते हैं किस देश में गुडलक के लिए मशहूर है कौन-सी मान्यता-  
जमीन पर अनार को फोड़ना

ग्रीस में नए साल की पूर्व संध्या पर अनार को जमीन पर फोड़ने की मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य आता है। इसलिए यहां परिवार का हर एक सदस्य बारी-बारी से चम्मच से अनार को मारते हैं और फिर 13 राउंड्स में इसे तोड़ते हैं।  
पोल्का डॉट्स पहनना

अगर आप आने वाले साल में धनवान बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको न्यू ईयर ईव पर खास तरह के कपड़े पहनना होंगे। जी हां, फिलीपींस की एक परंपरा के अनुसार न्यू ईयर ईव पर पोल्का डॉट्स वाले कपड़े पहनने से आने वाले महीनों में समृद्धि आती है।
गोल आकार फूड्स खाएं

नए साल से जुड़ी यह एक और मान्यता है, जिसे कई संस्कृतियों का माना जाता है। इसके मुताबिक नए साल पर डोनट्स, बेगल और केक जैसे गोलाकार फूड्स खाने से सौभाग्य मिलता है। ग्रीस में, वासिलोपिटा नाम की एक विशेष मीठी रोटी आधी रात को खाई जाती है। इसके बैटर के अंदर एक सिक्का रखा जाता है और जिसे भी अपनी स्लाइस में वह सिक्का मिलता है, उसे ज्यादा गुडलक मिलता है।
सबसे पहले बढ़ाएं राइट पैर

नए साल की शुरुआत सही तरीके से करने के लिए सबसे पहले राइट पैर बढ़ाएं। अर्जेंटीना में, आधी रात को दाएं पैर से कदम बढ़ाना पूरे साल सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। यह परंपरा कई अन्य संस्कृतियों में भी अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है।
सोबा नूडल्स खाना

आने वाले साल को खुशहाल और समृद्धि से भरा बनाने के लिए जापान में सोबा नूडल्स खाना बेहद शुभ माना जाता है। यहां कई घरों में, परिवार आधी रात को सोबा नूडल्स खाते हैं, जो लंबी उम्र और समृद्धि का प्रतीक हैं।
खाली सूटकेस लेकर जाना

अगर आप आने वाले साल में घूमना चाहते हैं, तो लैटिन अमेरिका की इस मान्यता को फॉलो कर सकते हैं। यहां नए साल की पूर्व संध्या पर खाली सूटकेस लेकर चलना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: रात 12 बजे मिडनाइट किस करने की क्या है वजह? जानें इस ट्रेडिशन की असली कहानी

यह भी पढ़ें- कहीं टूटती हैं प्लेट्स, कहीं खाए जाते हैं 12 अंगूर; ऐसे हैं दुनिया भर में New Year मनाने के अनोखे तरीके
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159881