search

धुंध में सड़क किनारे खड़ा था ट्राला, पीछे से आ रहे पिकअप ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

cy520520 2025-12-31 14:57:00 views 1242
  

सड़क किनारे खड़ा था ट्राला, पीछे से पिकअप ट्रक ने मारी टक्कर।  



जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा के थाना सिविल लाइन की पुलिस ने सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हादसा सड़क के बीच खड़े एक ट्राले के कारण हुआ, जिसने एक बार फिर धुंध के मौसम में सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी गई शिकायत में जिला मानसा के गांव मूसा वासी सुखदर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार धर्मप्रीत सिंह के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर आ रहा था। जब वे भाई मतिदास नगर के पास पहुंचे तो सड़क के बीचों-बीच एक ट्राला खड़ा हुआ था। धुंध अधिक होने के कारण ट्राला दिखाई नहीं दिया और उनकी गाड़ी उससे टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि धर्मप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- जालंधर की सड़कों पर भागता दिखा सांभर, वन विभाग की टीमें पहुंची, पकड़ने में नहीं मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने सुखदर्शन सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपित की पहचान की जा रही

मामले की जांच सहायक थानेदार कौर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब पूरे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- जालंधर DCP सिक्योरिटी नरेश डोगरा का तबादला, अब फाजिल्का में संभालेंगे स्पेशल ऑपरेशन सेल

धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है और सड़क किनारे या सड़क के बीच खड़े भारी वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण लगातार सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण होने वाले हादसों का मुद्दा उठाता रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा न तो सख्ती दिखाई गई और न ही प्रभावी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- निशान साहिब पर चढ़ा युवक 90 फीट पर अटका, फायर ब्रिगेड हुई फेल तो गांव वालों ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू 4 घंटों से जारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157840