search

Ayodhya Cine Award 2025: पावर स्टार Pawan Singh का अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में जलवा, बिहार के अरविंद अकेला और रानी रहे बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

Chikheang 2025-12-31 14:28:11 views 1098
  

अयोध्या सिने अवार्ड 2025



डिजिटल डेस्क, पटना। अयोध्या सिने अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भोजपुरी सिनेमा के लिए खास और यादगार साबित हुआ। रामनगरी अयोध्या में सजे इस भव्य मंच पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और संगीतकार एक साथ नजर आए। समारोह में उत्कृष्ट अभिनय, संगीत और रचनात्मक योगदान के लिए कई नामचीन कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

इस प्रतिष्ठित समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब बिहार के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला ‘कल्लू’ को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान रानी चटर्जी के नाम रहा। जैसे ही दोनों कलाकारों के नाम की घोषणा हुई, सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। अरविंद अकेला ‘कल्लू’ को फिल्म मुझे मेरी बीवी से बचाओ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, वहीं रानी चटर्जी को जय संतोषी मां में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

  

समारोह में पावर स्टार पवन सिंह का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला। उन्होंने एक नहीं, बल्कि कई श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए। पवन सिंह को फिल्म बजरंगी के गीत “कौन ठगवा नगरिया” के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) का अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही उन्हें बजरंगी के लिए ही बेस्ट पॉपुलर एक्टर और सर्वश्रेष्ठ नायक जैसे खिताबों से भी नवाजा गया। उनके नाम की घोषणा होते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

  

  

अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में भोजपुरी सिनेमा के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले निर्माता अभय सिन्हा, चर्चित वितरक निशांत उज्जवल और पीआरओ रंजन सिन्हा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

  

अभय सिन्हा को ‘भोजपुरी रत्न’ और ‘सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म’ (बजरंगी) के लिए सम्मान मिला, जबकि निशांत उज्जवल को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, सर्वश्रेष्ठ फिल्म वितरक और भोजपुरी गौरव जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए।

  

रचनात्मक श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार रजनीश मिश्रा को दिया गया। इसके अलावा, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म (प्रोडक्शन आपन खावे वाला के बा) के लिए भी सम्मान हासिल किया। संगीत जगत में मधुकर आनंद, प्रियंका सिंह और प्रफुल्ल तिवारी को उनके गीतों के लिए अवार्ड मिला।

  

अभिनय की अन्य श्रेणियों में निरहुआ को बेस्ट एक्टर क्रिटिक, अंजना सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक और एक साल में 19 फिल्मों में अभिनय करने के लिए अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान प्रदान किया गया। सहायक भूमिकाओं में अनूप अरोरा और कंचन मिश्रा ने पुरस्कार अपने नाम किए।

डेब्यू कैटेगरी में फिल्म जय हो छठी मैया ने खास पहचान बनाई। डेब्यू डीओपी राहुल चौधरी, डेब्यू डायरेक्टर चिराग जी, डेब्यू एक्टर विष्णु मौर्य और अंजलि चौहान, तथा डेब्यू फिल्म के लिए विद्या मौर्या को सम्मानित किया गया।

  

  

तकनीकी और क्रिएटिव कैटेगरी में भी कई दिग्गजों को सम्मान मिला। नजीर शेख को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक, दिलीप यादव को बेस्ट एक्शन मास्टर, गुरजंट सिंह को सर्वश्रेष्ठ संपादक और आर.आर. प्रिंस को सर्वश्रेष्ठ डीओपी का अवार्ड दिया गया।

समारोह में अयोध्या में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने वाले गजेंद्र सिंह, रमाकांत तिवारी, मेघ राज सिंह बादल सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों को विशेष सम्मान दिया गया।

  

कुल मिलाकर, अयोध्या सिने अवार्ड 2025 भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभा, विविधता और निरंतर प्रगति का भव्य उत्सव बनकर उभरा। इस आयोजन ने न सिर्फ स्थापित सितारों को सम्मान दिया, बल्कि नए कलाकारों और तकनीशियनों को भी आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया, जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद और मजबूत हुई।
मुख्य पुरस्कार सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अरविंद अकेला ‘कल्लू’

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी चटर्जी

सर्वश्रेष्ठ कहानी: रजनीश मिश्रा

सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष): पवन सिंह

सर्वश्रेष्ठ नायक: पवन सिंह

सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला): प्रियंका सिंह

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: रजनीश मिश्रा

डेब्यू फिल्म: विद्या मौर्या

डेब्यू डायरेक्टर: चिराग जी

डेब्यू अभिनेता/अभिनेत्री: विष्णु मौर्य, अंजलि चौहान

इस तरह अयोध्या सिने अवार्ड 2025 ने भोजपुरी सिनेमा के सितारों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए सम्मानित करते हुए फिल्म उद्योग के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162278