search

Year Ender 2025: अटलपुरम से घर का सपना साकार, नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ करें नए वर्ष का स्वागत

deltin33 2025-12-31 10:27:07 views 535
  

सूर सरोबर में पक्षी।



जागरण टीम, आगरा। 2025, शहरवासियों के स्मृति पटल पर अविस्मरणीय यादें छोड़ गया। वर्ष की शुरुआत में प्रयागराज में हुए महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर शहरवासियों ने पुण्यार्जन किया। 36 वर्ष बाद एडीए ने टाउनशिप अटलपुरम लांच कर लोगों के अपने घर के सपने को साकार किया। 14 वर्षों से मुआवजा वितरण की बाट जोह रहे रायपुर व रहनकलां के किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो गया। मेट्रो के ट्रैक का विस्तार शहर में हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत

आगरा किला में छह वर्षों के बाद साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत हुई। \“सुप्रीम\“ बैन से शहर के उद्योगों को तो राहत नहीं मिल सकी, लेकिन पर्यावरण संरक्षण को एक पेड़ काटने पर एक लाख रुपये जुर्माना, यमुना को प्रदूषित करने पर जुर्माना बढ़ाने की याचिका स्वीकार कर न्यायालय ने नई लकीर खिंची। यमुना का डूब क्षेत्र निर्धारित हो गया।

हां, शहर में स्थायी हुए जाम और जहरीली हुई हवा ने लोगों को खूब रुलाया। वर्ष 2026 नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। ताज ट्रेपेजियम जोन में उद्योगों की स्थापना व पुरानी इकाइयों के विस्तार पर लागू सुप्रीम कोर्ट की रोक, गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की परिभाषा तय करने से संबंधित मामलों में नौ जनवरी को प्रस्तावित सुनवाई में राहत की उम्मीद है।
सूर सरोवर पक्षी विहार का पूरा जंगल संरक्षित वन क्षेत्र घोषित होगा

सूर सरोवर पक्षी विहार का पूरा जंगल संरक्षित वन क्षेत्र घोषित होगा। जुलाई में सिविल एन्क्लेव बनकर तैयार होने से शहर के पर्यटन, जूता, पेठा कारोबार को उड़ान मिलने के साथ ही शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। एडीए, रायपुर व रहनकलां में नई टाउनशिप ग्रेटर आगरा लेकर आएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का काम दिसंबर के अंत तक पूरा होने की आस है।
जहरीली हुई हवा से निजात दिलाने को उचित कदम उठाएंगे

नए साल में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की न्यू आगरा अर्बन सेंटर और उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की इंटीग्रेटेड मैन्यूक्चरिंग क्लस्टर की योजना के काम को गति मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि और अफसर 2026 में शहर को जाम के झाम और जहरीली हुई हवा से निजात दिलाने को उचित कदम उठाएंगे। उम्मीद है कि शहरवासी स्वच्छता का संकल्प लेकर शहर को विकास के नए मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471004