search

Weather Update: कैसा रहेगा नए साल पर ताज के शहर में मौसम का मिजाज, सामने आया IMD का लेटेस्ट अपडेट

cy520520 2025-12-31 09:27:36 views 1239
  

ताजमहल पर आए पर्यटक।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में नया साल बादलों की आवाजाही के साथ दस्तक देगा। तापमान में आगामी तीन दिनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी। अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षेाभ के असर के चलते ऐसा देखने को मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर, मंगलवार सुबह शहर के खुले क्षेत्रों, हाईवे, बाईपास और यमुना किनारा पर घना कोहरा देखने को मिला। रात को और सुबह गलन अधिक रही। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने पर ठंड से कांपते शहरवासियों को राहत मिली। बुधवार को हल्का कोहरा रहा लेकिन गलन ने लोगों को परेशान किया।
अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

शहर में सोमवार रात 10:30 बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। रात चढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ता चला गया। दृश्यता प्रभावित होने से शहर में रात को वाहन रेंगते नजर आए। सुबह भी कोहरा देखने को मिला। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह गलन अधिक रही। हवा चलने से नौ बजे के करीब कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिन में आसमान साफ रहने से अच्छी धूप निकली।
हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, तापमान में होगी वृद्धि

अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह कोहरा रह सकता है। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक जनवरी को बादलों की आवाजाही रहेगी। आगामी तीन दिन तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी।
कोहरे में छिपा ताजमहल


माैसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को एयरफोर्स केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शहर में दृश्यता शून्य रही। ताजमहल स्थित केंद्र पर एकत्र आंकड़ों के अनुसार वहां दृश्यता 60 मीटर दर्ज की गई। इससे वीडियो प्लेटफार्म, सेंट्रल टैंक, गार्डन से ताजमहल नजर नहीं आया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157547