search

यात्रियों सावधान! रांची नहीं पहुंचेंगी पटना जनशताब्दी और गोड्डा एक्सप्रेस, अब एक स्टेशन पहले खत्म होगा सफर

Chikheang 2025-12-31 08:57:17 views 1084
  

रांची नहीं पहुंचेंगी पटना जनशताब्दी और गोड्डा एक्सप्रेस



जागरण संवाददाता, गयाजी। रांची जंक्शन पर नान-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 12365/12366 पटना–रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 18620/18619 गोड्डा-रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारंभ अब रांची स्टेशन के बजाय नामकोम स्टेशन से किया जाएगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान दोनों ट्रेनें रांची जंक्शन तक नहीं जाएंगी और न ही वहां से प्रारंभ होंगी।
यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और परिचालन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।  

नामकोम स्टेशन से आंशिक समापन और प्रारंभ होने के कारण यात्रियों को रांची पहुंचने या वहां से आगे जाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।  

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह बदलाव रांची जंक्शन पर चल रहे आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण किया गया है और कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161562