search

SIR in UP: अब 6 जनवरी को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, बागपत में एक लाख लोगों को जारी होंगे नोटिस

cy520520 2025-12-31 07:56:49 views 868
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बागपत। भारत निर्वाचन आयोग ने अब विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के पूर्व कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब 6 जनवरी को मतदाता सूचियों को प्रकाशन होगा। इसके बाद उन एक लाख लोगों को नोटिस जारी होंगे जो वर्ष 2003 की मतदाता सूचियों से अपना या पूर्वज का नाम मैप नहीं करा पाए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीनों विद्यानसभा क्षेत्रों के 981 बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। छह
जनवरी से छह फरवरी तक दावे आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। छह जनवरी से 27 फरवरी तक संबंधित लोगों को नोटिस जारी
होंगे। छह मार्च को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा वोटर बनने के लिए ऑनलाइन फार्म-6 भर
सकते हैं या इस फार्म को भरकर अपने बीएलओ को दे सकते हैं। मतदाता सूची से नाम कटने के लिए फार्म-7 तथा त्रुटि को
दूर कराने के लिए फार्म-8 भरें। मतदाता सूचियों का प्रकाशन होने के बाद ही नये नाम जोड़ने, हटाने या त्रुटियां ठीक कराने का
काम होगा।

जिले में होंगे आठ लाख वोटर

एसआइआर के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख वोटरों के नाम कटेंगे तथा आठ लाख वोटर नए ड्राफ्ट में आने तय हैं।

पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट पर आई आपत्तियां

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 244 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों को प्रकाशन कर आपत्तियां प्राप्त की गई। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं जिनका निस्तारण 31 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें- अब काम-धाम छोड़कर नहीं लगानी होगी डाकघर की दौड़, 24 घंटे बुक करा सकेंगे स्पीड पोस्ट और पार्सल; नई व्यवस्था लागू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157547