search

साल के आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 1 जनवरी को बारिश को लेकर भी दिया अपडेट

Chikheang 2025-12-30 22:27:20 views 1241
  

मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे, तो कई जगह दिन में धूप खिली रही। सोमवार की तुलना में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह कोहरे के कारण सड़क, हवाई एवं रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भी मध्यम से घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक जनवरी को कई स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सोमवार रात से ही कोहरा छाने लगा था और यह सुबह भी जारी रहा। मंगलवार सुबह दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों में कोहरा छाया रहा। लेकिन पिछले दिन की तुलना में दृश्यता बेहतर रही। सुबह साढ़े आठ बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 250 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर रही।

सोमवार सुबह दृश्यता मात्र 50 मीटर थी। कोहरे के कारण 118 उड़ानें रद करनी पड़ीं। 400 उड़ानें विलंबित रहीं। वहीं, 75 से अधिक ट्रेनें दो से लेकर 16 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सोमवार की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। उसके बाद दो दिनों तक तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जनवरी को दिल्ली सहित एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन रहे हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
सामान्य से गर्म रहा इस वर्ष का दिसंबर

इस वर्ष दिसंबर सामान्य से गर्म रहा है। माह का औसत अधिकतम तापमान सामान्य 22.8 डिग्री की तुलना में 23.3 डिग्री यानी 0.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इससे पूर्व 2022 में यह 22.6 डिग्री और 2023 में 23.8 डिग्री रहा था। इसी तरह इस दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य 8.0 डिग्री की तुलना में 8.2 डिग्री यानी 0.2 डिग्री अधिक रहा है। 2022 में यह 8.4 डिग्री और 2023 में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 2024 की तरह इस दिसंबर में भी कोई वर्षा नहीं हुई, न ही कोई कोल्ड डे दर्ज किया गया।
दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में

दो दिनों के बाद राजधानी में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ। रविवार रात व सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 400 से अधिक यानी गंभीर श्रेणी में थी। मंगलवार को यह कम होकर 388 यानी बहुत खराब श्रेणी में आ गया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण केंद्र के समीर एप के अनुसार, राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 11 गंभीर श्रेणी में रहे। आनंद विहार 454 एक्यूआइ के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161882