search

लखनऊ में दुकानदार को राड से पीटकर किया घायल, सिर में लगे छह टांके

Chikheang 2025-12-30 21:57:15 views 608
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेवई इलाके में 28 दिसंबर की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक पान दुकानदार पर लोहे की राड से हमला कर दिया। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित राम जितेश ने बताया कि वह रात में अपनी गुमटी के पास सो रहा था। इसी दौरान मुंह बांधे बंगाली नाम के व्यक्ति के साथ छह अन्य लोग आए और उन्होंने गुमटी पलट दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुमटी के नीचे दबने से वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। घटना में राम जितेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161784