search

नए साल पर माता मनसा देवी के दर्शन के लिए उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन की टाइमिंग बढ़ी

cy520520 2025-12-30 19:58:22 views 487
  

श्राइन बोर्ड के इस निर्णय से नए साल पर माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नए साल 2026 की शुरुआत के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं, ताकि नववर्ष उनके जीवन में सुख, शांति और उन्नति लेकर आए।

इसी कड़ी में चंडीगढ़ के समीप पंचकूला स्थित शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर में भी नए साल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सामान्य दिनों में भी यह मंदिर न केवल आसपास के क्षेत्रों से, बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने नए साल के उपलक्ष्य में दर्शन की टाइमिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अनुसार, 1 घंटे सुबह और 1 घंटे रात में दर्शन का समय बढ़ाया गया है। यह बढ़ी हुई व्यवस्था केवल दो दिनों के लिए लागू रहेगी।

31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को माता मनसा देवी मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा और रात 10 बजे बंद होगा। वर्तमान में सर्दियों के मौसम को देखते हुए मंदिर सुबह 5 बजे खुलता है और रात 9 बजे बंद किया जाता है। श्राइन बोर्ड के इस निर्णय से नए साल पर माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157586