search

राजस्थान के रिसॉर्ट में होगी रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे; देखें चार दिन का फुल शेड्यूल

Chikheang 2025-12-30 22:27:44 views 1249
  

रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई राजस्थान के सवाई माधोपुर के रिसॉर्ट में होगी।



आईएएनएस, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को अपने परिवार सहित राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे। यहां वे न्यू ईयर 2026 का जश्न मनाएंगे। वे दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे और चार दिनों तक पांच सितारा लग्जरी रिसॉर्ट शेर बाग में ठहरेंगे। इस दौरान वे रिसॉर्ट में समय बिताने के साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व का दौरा भी कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा की अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड अवीवा बैग से सगाई की संभावना है, जिसके लिए परिवार यहां एकत्रित हुआ है। यह यात्रा पूरी तरह निजी बताई जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और अन्य परिवारजन शामिल हैं। रेहान वाड्रा पहले ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया, जिसे दोनों परिवारों की सहमति मिली है और यहां अधिक विस्तृत सगाई समारोह आयोजित किया जा सकता है। अवीवा दिल्ली स्थित परिवार से हैं और दोनों सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं।

रणथंभौर गांधी परिवार का पसंदीदा स्थल रहा है। प्रियंका गांधी यहां कई बार निजी यात्राओं पर आ चुकी हैं, जिसमें सितंबर-अक्टूबर 2025, 2024 और 2023 की यात्राएं शामिल हैं। उन्होंने यहां टाइगर सफारी का आनंद लिया और परिवार के साथ समय बिताया। इसी तरह राहुल गांधी भी इस वर्ष दूसरी बार यहां आए हैं।

परिवार 2 जनवरी 2026 तक यहां रुकेगा और सफारी टूर के जरिए टाइगर साइटिंग का लुत्फ उठा सकता है। अभी तक गांधी-वाड्रा परिवार या कांग्रेस की ओर से सगाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161265