search

बिहार में कांग्रेस का वजूद RJD की वजह से, शकील अहमद खान के बयान पर भड़की लालू प्रसाद की पार्टी

cy520520 2025-12-30 21:57:07 views 1112
  

राजद नेता तेजस्‍वी यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। जागरण आर्काइव  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। Mahagathbandhan Crisis: महागठबंधन में रहकर राजद से कांग्रेस को नुकसान वाले बयान के बाद अब RJD ने भी पलटवार किया है।  

पार्टी नेता ने कहा है कि कांग्रेस का बिहार में कुछ नहीं है। जो भी वोट उसे मिलता है सब राजद की बदौलत। हमारे ही दम पर उछलने वाले, हमको ही ज्ञान दे रहे हैं।  

राजद प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी ने मंगलवार को कहा क‍ि कांग्रेस राष्‍ट्रीय पार्टी है, लेकिन जनाधार क्‍यों खोती जा रही है। क्‍यों सिकुड़ती जा रही है। यह न चिंता का विषय है। इसपर पार्टी को आत्‍मचिंतन करना चाहिए।  
कांग्रेस को वोट राजद के कारण

राजद से गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस क्‍या कहेगी। राजद सबसे बड़ी ताकत है बिहार में। राजद के कारण ही कांग्रेस को जो भी सीट मिलता है। वह केवल सीट ले लेती है। बर्बाद कर देती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस केवल अधिक सीटों पर लड़ने के लिए हायतौबा मचाती है, लेकिन यह भूल जाती है कि उनका प्रदर्शन हमारे वोट पर ही टिका होता है।   

उन्‍होंने कहा कि चुनाव में जनता का गठबंधन राजद के साथ है। राजद को सबसे ज्‍यादा वोट मिला है। उनके गठबंधन तोड़ने से हमको क्‍या नुकसान है।  

गठबंधन होता है सांप्रदाय‍िक शक्‍त‍ियों को रेाकने के लिए। हमारे नेता लालू प्रसाद और तेजस्‍वी यादव ने त्‍याग क‍िया। सहयोग‍ियों का सम्‍मान किया है।  

ऐसे में इस तरह के बयान से बचना चाहिए। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा क‍ि इस तरह का बयान जो दे रहे हैं कहीं न कहीं दूसरा ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। राजद नेता ने यह भी कहा क‍ि समीक्षा में सारी बातें स्‍पष्‍ट होंगी, लेकिन इस तरह का बयान उचित नहीं है।   

बता दें कि कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने एक दिन पहले कहा था क‍ि राजद के साथ रहकर कांग्रेस को कोई फायदा नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि बिहार में महागठबंधन अब बचा कहां है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157442