search

पटना में गांजा तस्करी के ऑफिस का भंडाफोड़, पूर्वोत्तर से माल मंगाकर दिल्ली-बनारस में होता था सप्लाई

LHC0088 2025-12-30 15:57:35 views 1216
  



जागरण संवाददाता, पटना। पुलिस की विशेष टीम ने चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से उत्तर-पूर्वी राज्यों से गांजा मंगाकर दिल्ली और बनारस में खपाने वाले अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनकी पहचान वैशाली निवासी विक्की कुमार जयसवाल, अनिल कुमार, सत्यम गुप्ता, दिलखुश , अरविंद कुमार और अमित राज के रूप में हुई। इनके पास से 120 किलो गांजा, तीन लग्जरी कार, दो वाकी टाकी, सात मोबाइल और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई है।

गिरफ्तार विक्की इस गिरोह का सरगना बताया गया है, जबकि उसका भाई रिक्की फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह ट्रेनों से नशे की खेप पटना लाकर उसे लग्जरी कारों से अन्य राज्यों में भेजता था। तस्करों ने पटना को ट्रांजिट प्वाइंट बना रखा था।

रविवार को चित्रगुप्त नगर पुलिस को राजेंद्र नगर आरओबी के पास एक कार में संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को घेर लिया। कार की तलाशी ली, उसमें से दो ट्राली बैग और एक बोरी में भरा 34 किलो गांजा मिला।

इसके बाद कार सवार अनिल, सत्यम, दिलखुश, अरविंद और अमित राज को मौके पर ही गिरफ्तार लिया गया। उनकी निशानदेही पर अशोक नगर स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी कर विक्की को पकड़ लिया। वहां से करीब 85 किलो गांजा और दो कार जब्त की गयी।
कार से दिल्ली और बनारस भेज रहे थे गांजे की खेप

छानबीन में पता चला कि यह गिरोह बीते एक वर्ष से सक्रिय था। जो गुवाहाटी और अगरतला से गांजे की खेप लेकर पटना आता था। यहां उसे डंप किया जाता था, फिर खेप को कार से दिल्ली और बनारस भेजा जाता था।
पटना और दिल्ली में बना रखे थे आफिस

नेटवर्क चलाने के लिए सरगना ने पटना के साथ दिल्ली में दो जगह कार्यालय खोल रखा था। एसपी सिटी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि गिरोह के कई सदस्यों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस फरार तस्करों समेत मुख्य सरगना के भाई की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220