search

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

deltin33 2025-12-30 15:57:29 views 1000
  

त्रिरतन गौतम, फाइल फोटो



संवाद सूत्र, जागरण सीतापुर। अटरिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

कस्बा अटरिया निवासी 32 वर्षीय त्रिरतन गौतम पुत्र गजोधर गौतम सोमवार रात रेलवे पटरी के रास्ते अटरिया स्टेशन से नीलगांव क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारजन ने शव की पहचान त्रिरतन गौतम के रूप में की।

अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवारजन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- फर्जी वोटर बनाने से इनकार करने पर कोटेदार के बेटे की दबंगई, BLO को पीटा; फाड़े प्रपत्र
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470537