search

हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा, किसानों के आरोपों से गरमाया माहौल

Chikheang 2025-12-30 04:56:40 views 492
  

भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति से जुड़े पदाधिकारियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद। (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति से जुड़े पदाधिकारियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद का गहरा गया है। किसानों ने टोल कर्मियों पर गाली-गलौज और करने और जाति सूचक शब्द कहने, जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत के अनुसार हापुड़ के कविनगर के रहने वाले मनोज कुमार अपनी स्कॉर्पियो से गाजियाबाद से आ रहे थे। वाहन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान, आकाश यादव, अंशुल त्यागी और विक्की त्यागी थे। आरोप है कि छिजारसी टोल प्लाजा पर कुछ टोल कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। इस पर आपत्ति जताने पर टोल कर्मियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और आकाश यादव के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। किसानों ने जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप लगाया है।

मामला बढ़ने पर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

वहीं टोल प्रबंधन की ओर से सभी आरोपों को निराधार बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160852