search

गुरुग्राम में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार ढही, एक श्रमिक की मौत; तीन घायल

deltin33 2025-12-30 02:27:31 views 826
  

निर्माणाधीन बिल्डिंग के मलबे से मजदूरों को निकालते लोग।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में सोमवार रात सेक्टर 56 ई ब्लाक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार ढहने से चार श्रमिक उसमें दब गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों ने सभी श्रमिकों को राहत बचाव कार्य करते हुए बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यहां एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीनों श्रमिकों का उपचार चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर 56 पुलिस के अनुसार ई ब्लाक स्थित एक प्लॉट में बेसमेंट निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम करीब सात बजे एक तरफ की दीवार ढह गई। यहां कई श्रमिक काम कर रहे थे। दीवार के मलबे में चार श्रमिक दब गए। तुरंत ही अन्य श्रमिकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फायर, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। राहत बचाव शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद सभी चार श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया।

इनकी पहचान 22 वर्षीय बादल, 24 वर्षीय गोविंद, 25 वर्षीय रोशन, 23 वर्षीय सागर के रूप में की गई। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां सेक्टर 56 के वजीराबाद गांव में रहते हैं। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों का इलाज चल रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि अभी श्रमिकों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अन्य तीनों के होश में आने के बाद उनके बारे में जानकारी लेकर परिवार को सूचना दी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470228