search

हाफ पैंट गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोकारो में 44 चोरी की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

cy520520 2025-12-29 21:27:30 views 875
  

हाफ पैंट गैंग के सदस्य। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, बोकारो। चीरा चास समेत बोकारो शहर व आस-पास के इलाके में 44 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा। इनकी गिरफ्तारी चीरा चास के के सिंह कालोनी से की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां आरोपित चोरी करने के लिए एक घर का ताला तोड़कर घूसे थे। यह जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी। बताया कि बढ़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए कई टीमों को लगाया गया था।

रक्षक राइडर्स भी काम कर रहे थे। कप्तान ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली कि केके सिंह कालोनी के ए-59 का ताला तोड़ने का प्रयास कुछ चोर कर रहे हैं। तुरंत मौके पार रक्षक राइडर्स व चीरा चास थानेदार पुष्प राज कुमार समेत अन्य को भेजा गया।सूचना सही निकली। आरोपित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिए गए।

आरोपित केके सिंह कालोनी के ए-59 का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। कई दिनों से यह गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि दबोचे गए आरोपितों के लिए धनबाद का एक गिरोह रेकी करने का काम करता है। खाली घरों को आरोपित निशाना बनाते हैं।

रेकी करने वाले गिरोह के सदस्य आरोपितों को खाली घरों का पता बता देते हैं। इसके बाद यह लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी कि चोरी के गहनों को वह लोग चास के धीरज ज्वेलर्स के मालिक महेश प्रसाद सोनी व सिवान बिहार के रानी ज्वेलर्स के मालिक शशि कुमार बर्मा को देते हैं।

यहीं दोनों गहनों को खपाते हैं। इन आरोपितों को भी दबोचा गया। एसपी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि नागरिकों का छोटा सा सहयोग पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि का कारण बन सकता है।

लोग बगैर सत्यापन के किरायेदार से लेकर नौकर को न रखें। आपराधिक छवि के किरायेदार व नौकर मकान मालिक के अलावा आस-पड़ोस के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। लोग अधिकार के साथ कर्तव्य का भी ख्याल रखें।

ताला लगाकर कहीं जा रहे हैं लोग तो पुलिस को जरूर सूचना दे दें। खुद से थोड़ा सर्तक रहने की जरूरत है। लापरवाही ठीक नहीं है। पुलिस लगातार मुस्तैद है। कहीं भी गैर कानूनी गतिविधि दिखे तो पुलिस को लोग तुरंत सूचना दें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156636