search

कर्बला से चोरी हुआ ईरानी नस्ल का बेशकीमती सफेद घोड़ा उन्नाव में मिला, लखनऊ पुलिस ने किया बरामद

LHC0088 2025-12-29 20:57:43 views 681
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तालकटोरा कर्बला से चोरी हुए बेशकीमती घोड़े को लखनऊ पुलिस ने उन्नाव के मौरावां से बरामद कर लिया है। ईरानी नस्ल के इस घोड़े का नाम \“दुलदुल\“ है।

पुलिस ने रात के अंधेरे में आरोपी के बताए गए स्थान पर पहुंचकर घोड़े को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

घोड़ा बेशकीमती है। तीन दिन पहले चोरी हो गया था। घोड़े को ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही गई थी।  

बताया जा रहा है कि रात 3 बजे लखनऊ पुलिस ने छापा मारकर घोड़े को बरामद किया है। पुलिस ने रात के सन्नाटे में सटीक लोकेशन पर दबिश देकर घोड़े को कब्जे में लिया और मौके से एक आरोपी सलमान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158761