search

सुलतानपुर में पढ़ाई के साथ खेलों में भी दक्ष होंगे माध्यमिक स्कूलों के छात्र, बनेंगे दो मिनी स्टेडियम

Chikheang 2025-12-29 20:57:35 views 533
  

पढ़ाई के साथ खेलों में भी दक्ष होंगे माध्यमिक स्कूलों के छात्र। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में मई-जून में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। जिले में छात्रों की खेलकूद के लिए दो मिनी स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इन्हीं स्थानों पर कराया जाएगा। विभाग का फोकस छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी दक्ष करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। शासन की मंशा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की मंशा है।

ऐसे में उनको प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करने पर भी फोकस किया जा रहा है, जिससे वे पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी अपना करियर बना सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप खेल प्रतियोगिताएं संपादित कराई जाएंगीं।
बनाए जा रहे दो मिनी स्टेडियम

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा भदैंया के पीएम श्री अभिनव विद्यालय पन्ना टिकरी में मिनी इनडोर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। 12-12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण के लिए प्रत्येक पर चार करोड़ 92 लाख रुपये खर्च होंगे। स्टेडियम में बहुद्देशीय हाल, चेंजिंग रूम व अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था होगी।

इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटवाल, वालीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक, बाक्सिंग, हैंडबाल, जूडो-कराटे, कबड्डी, नेट बाल, ताइक्वांडो समेत अन्य खेल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160903