search

फरीदाबाद के IMT में वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की अस्पताल में मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

Chikheang 2025-12-29 16:57:27 views 578
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद (सुभाष डागर)। तीन दिन पहले आइएमटी में किसी वाहन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इग्लास छैछऊ गांव के रहने वाले खरग सिंह ने बताया कि वह किराये पर रहता सोतई गांव में रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

26 दिसंबर को उसका भाई नितेश आइएमटी में एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए आया था। तभी वह किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-आठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में चोरों का आतंक, तोड़े तीन अलग-अलग घरों के ताले; आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

इसके बारे में थाना सदर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160696