search

सरकार ने दिल्ली में व्यापार करने को बनाया आसान, लाइसेंसिंग प्रक्रिया को बनाया सरल : सीएम रेखा गुप्ता

deltin33 2025-12-29 04:26:33 views 575
  

दीप प्रज्ज्वलन कर फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य।जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। अंग्रेजों के जमाने में बने फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र को सौ वर्ष पूरे हो गए हैं। एशिया की सबसे लंबी सड़क जीटी रोड कही जाती है। शाहदरा में उस रोड के किनारे बसा यह दिल्ली का पहला औद्योगिक क्षेत्र है, जिसने रविवार को अपना शताब्दी दिवस मनाया। इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा व दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मुख्य रूप से मौजूद रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में एक व्यापारी के रूप में शामिल हुए, इस औद्योगिक क्षेत्र में उनकी प्रिंटिंग की फैक्ट्री है। पहली बार सीएम किसी औद्योगिक क्षेत्र में गई हैं। व्यापारियों ने यहां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।

सीएम ने ऐेसे व्यापारियों को सम्मानित किया जिन्हें वर्ष 1953 में निगम ने ट्रेड लाइसेंस दिया था, वह उसी लाइसेंस से अभी तक उद्योग चला रहे हैं। 25 वर्ष से लगातार एक ही फैक्ट्री में का करने वाले कामगारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह दिल्ली की असली पूंजी है। व्यापारी व कामगारों के बीना राज्य का विकास संभव नहीं।

सीएम ने रविवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर पहले व्यापारियों व कामगारों के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उसके बाद व्यापारियों की प्रदर्शनी उद्धाटन किया और व्यापारियों व कामगारों से बात की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही दिल्ली में व्यापार करना आसान बनाया। लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया। इसके साथ ही व्यापारियों व कामगारों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया है। उद्यमों को नई गति मिले और रोजगार सृजन बढ़े। यह सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सीएम ने फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को क्षेत्र के सौ वर्ष पूरे होने पर मुबारकबाद दी। उद्योग जगत को दिल्ली के विकास की नींव का पत्थर बताया और कहा कि किसी उद्योग को चलाना केवल व्यापार स्थापित करना नहीं है। यह देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और लाखों परिवारों को रोजगार देने का महत्वपूर्ण कार्य है।

ग्रीन कैटेगरी के उद्योगों के लिए अनुमोदन अवधि 120 दिन से घटाकर 20 दिन कर दी गई है। 0 दिनों में अनुमति नहीं मिलती, तो उसे खुद परमिशन घोषित कर दिया जाएगा। पिछले चार माह में दिल्ली के व्यापारियों को 915 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड किया गया। इस मौके पर विधायक संजय गोयल, विधायक अनिल गोयल, पार्षद फ्रेंड्स कालोनी औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन, कोषाध्यक्ष दीपाराम चौधरी मौजूद रहे।

औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे पर एक हजार करोड़ से अधिक निवेश : मनजिंदर सिंह सिरसा

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लिए गर्व का विषय है कि एक औद्योगिक क्षेत्र ने सौ वर्ष पूरे किए हैं। शुरुआत में यहां 80 फैक्ट्रियां थी। मौजूदा वक्त में इस क्षेत्र में दाे हजार फैक्ट्रियां हैं। 20 हजार से अधिक कर्मचारी नौकरी करते हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र पर्यावरण मानकों का पालन करने में भी हमेशा अग्रणी रहा है, यहां ईटीपी संयंत्र भी लगा हुआ है।

आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों में दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की उपेक्षा हुई। सीएम रेखा गुप्ता ने सीएम बनते ही यह स्थिति बदल दी। रेखा सरकार ने पहले ही वर्ष में औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों, स्टार्म वाटर ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट्स के लिए एक हजार करोड़ रुपये की राशि दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469881