search

झारखंड निकाय चुनाव में देरी पर भाजपा नाराज, सभी नगर निकायों पर सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

LHC0088 2025-12-29 00:27:10 views 386
  

भाजपा नेताओं की हुई बैठक।(जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी पर प्रदेश भाजपा ने आंदोलन चलाने का निर्णय किया है। रविवार को भाजपा नेताओं की बैठक रांची में हुई।

इसमें पांच से सात जनवरी तक राज्य के सभी नगर निकायों पर धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है। लगातार बहानेबाजी कर चुनाव को टालने का प्रयास हो रहा है। निकायों में जनप्रतिनिधि नहीं होने से अफसरशाही हावी है। मरांडी ने राज्य के 49 नगर निकायों जिसमें 22 नगर पंचायत,18 नगर परिषद और नौ नगर निगम शामिल हैं, शीघ्र चुनाव कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा जी राम जी योजना का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 60 साल के कार्यकाल में हजारों योजनाओं के नाम बदले और एक परिवार के नाम को महिमा मंडित किया। राम तो महात्मा गांधी जी के आदर्श थे। फिर राम नाम से कांग्रेस क्यों चिढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत के संकल्प में ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती के लिए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएंगे और जनता को इसकी अच्छाइयों से परिचित कराएंगे।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा और अभय सिंह भी उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157499