search

गुरुग्राम के नाहरपुर में महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

LHC0088 2025-12-28 20:27:05 views 918
  

गुरुग्राम के नाहरपुर में एक 24 वर्षीय महिला बुलबुल की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नाहरपुर इलाके में ससुराल में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला का शव शनिवार शाम को फंदे से लटका मिला था। उसके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज और दूसरे कारणों से परेशान करने का आरोप लगाया है। नाहरपुर थाने ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक महिला की पहचान 24 साल की बुलबुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुलबुल का मायका फरीदाबाद में है। थाने में दी गई शिकायत में परिवार ने बताया कि बुलबुल की शादी दो साल पहले नाहरपुर में रहने वाले जगदीप से हुई थी। जगदीप की खांडसा रोड पर बर्तनों की दुकान है। घर में उसकी मां, पिता और भाभी भी रहते हैं।

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने बुलबुल को कार, पैसे और दूसरी चीजों के लिए कई बार परेशान किया। बुलबुल ने इस बारे में अपने परिवार को बताया था। शनिवार शाम को उसका शव घर में लटका मिला। परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाने ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर दहेज हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158516