search

New Year 2026: इस बार घर से दूर मना रहे हैं न्यू ईयर? अपनाएं 5 टिप्स, नहीं खलेगी अपनों की कमी

Chikheang 2025-12-28 19:21:43 views 944
  

New Year 2026: मीलों की दूरी, फिर भी दिल के पास... ऐसे मनाएं घर जैसा न्यू ईयर (Image Source: AI-Generated)  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 का आगाज होने वाला है। हर तरफ जश्न का माहौल है, बाजारों में रौनक है और लोग पार्टी की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन अगर आप इस बार पढ़ाई, नौकरी या किसी और वजह से अपने घर से दूर हैं, तो हो सकता है आपका मन थोड़ा उदास हो। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर घर की याद आना और \“होमसिक\“ महसूस करना बहुत स्वाभाविक है, लेकिन अकेले होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका न्यू ईयर खराब बीतेगा। आप अकेले रहकर भी इस शाम को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे (New Year 2026 Celebration Ideas)।

  

(Image Source: AI-Generated)
वीडियो कॉल पर \“वर्चुअल पार्टी\“ करें

हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां तकनीक ने दूरियों को मिटा दिया है। अगर आप इस न्यू ईयर अपने घर पर नहीं हैं, तो क्या हुआ? अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक ग्रुप वीडियो कॉल प्लान करें। ठीक रात 12 बजे सब साथ मिलकर ऑनलाइन केक काटें। स्क्रीन पर ही सही, अपनों की मुस्कान और बातें आपकी सारी उदासी दूर कर देंगी।
अपने लिए \“स्पेशल डिनर\“ का इंतजाम करें

अक्सर अकेले रहने पर हम खाने-पीने में लापरवाही कर जाते हैं, लेकिन न्यू ईयर की रात को सिर्फ मैगी खाकर न बिताएं। \“गुड फूड\“ का मतलब है \“गुड मूड\“। अपनी पसंद का सबसे लजीज खाना ऑर्डर करें या खुद बनाएं। साथ में कोई डेजर्ट या मिठाई मंगवाना न भूलें। आज की रात खुद को एक शानदार दावत दें।
अपने कमरे का माहौल बदलें

अगर आप हॉस्टल, पीजी या किराए के फ्लैट में हैं, तो अपने कमरे को थोड़ा सजाएं। कुछ रंग-बिरंगी लाइट्स लगाएं, खुशबूदार मोमबत्तियां जलाएं और बैकग्राउंड में हल्का संगीत बजाएं। कमरे का माहौल बदलते ही आपके अंदर की सुस्ती गायब हो जाएगी और आपको त्योहार वाली \“फीलिंग\“ आने लगेगी।
शहर की रौनक देखने निकलें

कमरे में अकेले बैठकर सोचने से अकेलापन और बढ़ेगा। इसलिए, बेहतर है कि आप बाहर निकलें। किसी नजदीकी कैफे में जाएं, शहर की लाइटिंग देखें या किसी पार्क में टहलें। जब आप अपने आसपास हंसते-मुस्कुराते चेहरों और जश्न के माहौल को देखेंगे, तो आप खुद-ब-खुद उस खुशी का हिस्सा बन जाएंगे।
अपनी पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज देखें

यह समय खुद को लाड़-प्यार करने का है। रजाई में घुसकर अपनी वो पसंदीदा फिल्म देखें जिसे देखकर आपको हमेशा खुशी मिलती है, या वो वेब सीरीज शुरू करें जिसे आप कबसे देखना चाहते थे। यह \“मी-टाइम\“ आपको मानसिक शांति देगा और नए साल के लिए तरोताजा कर देगा।

यह भी पढ़ें- फिटनेस या करियर ही नहीं, नए साल पर सेट करें \“पेरेंटिंग के गोल्स\“, रिश्तों में आ जाएगी खुशियों की बहार

यह भी पढ़ें- हर साल टूट जाते हैं न्यू ईयर रेजोल्यूशन? हकीकत में बदलने के लिए अपनाएं 5 कारगर तरीके
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159182