search

संतकबीर नगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Chikheang 2025-12-28 18:57:44 views 991
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके रिश्तेदारी का एक युवक शादी का झांसा देकर छह साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली खलीलाबाद के मगहर चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी सूरज उसका रिश्तेदार है। आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर पांच-छह वर्षों तक दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपित ने एक-दो बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर फोरलेन पर दो सड़क हादसे, पिकअप चालक-खलासी घायल

पीड़िता के अनुसार, जब आरोपित से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और पैसे की मांग करने लगा। साथ ही शादी से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160433