search

हरियाणा में नए साल में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, वार्डबंदी को अंतिम रूप देने मे जुटा विभाग

deltin33 2025-12-28 14:56:56 views 583
  

हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। प्रदेश में नए साल में स्थानीय निकाय के चुनाव होंगे। इसके लिए सरकार व भाजपा संगठन ने जहां तैयारी शुरू कर दी है, वहीं निकाय विभाग वार्डबंदी कार्यों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। फिलहाल छह निकायों में वार्ड बंदी का काम पूरा हो गया है, जिनमें तीन निकायों में वार्ड भी आरक्षित किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डबंदी का कार्य पूरा होने की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पदों को आरक्षित करने का निर्णय लिया जा सकता है। अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद रेवाड़ी में 32 वार्ड हैं और वार्डों को सीमाएं निर्धारित कर दी हैं। नगर निगम सोनीपत में 22 और अंबाला में 20 वार्ड हैं।
नगर निगम वार्डों की वार्डबंदी हो चुकी है

इन दोनों ही नगर निगमों में भी वार्डों की सीमाएं निर्धारित कर दी हैं और इन्हीं सीमाओं के आधार पर चुनाव होगा। रेवाड़ी की धारूहेड़ा, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका में वार्ड भी आरक्षित कर दिए गए हैं।

अभी नगर निगम पंचकूला में वार्डबंदी फाइनल नहीं हो सकी है। हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर विपुल गोयल कहा कि सभी नगर निगम वार्डों की वार्ड बंदी हो चुकी है।

समय पर नगर निगम के चुनाव होंगे। अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के साथ विधायकों व मंत्रियों की हुई बैठक में तीनों निगमों के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई थी। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है।

ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया साल के अंत शुरू होगी। दूसरी तरफ निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों में कांग्रेस पिछड़ी हुई है। इन निगमों के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्त होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469866