search

बेटा न होने से परेशान मां ने छह वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, मराठी न बोल पाने से भी थी नाखुश

cy520520 2025-12-28 06:56:54 views 942
  

बेटा न होने से परेशान मां ने छह वर्षीय बेटी की कर दी हत्या (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, मुंबई। नवी मुंबई की एक 30 वर्षीय महिला को अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वह बेटी नहीं चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे बेटा चाहिए था। वह इस बात से भी नाखुश थी कि बेटी की बोली स्पष्ट नहीं थी। वह केवल हिंदी बोलती थी, मराठी नहीं। महिला अवसादग्रस्त बताई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कलंबोली पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने बीएससी की पढ़ाई की है और अपने आइटी इंजीनियर पति के साथ रहती है। महिला 23 दिसंबर को अपनी बेटी को अस्पताल ले गई और बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गई है।

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शुरुआत में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम से पता चला कि बच्ची का गला घोंटा गया था।  

  

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अदालत ने मां को 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737