search

सूर्या और तन्वी ने जारी रखा विजयी क्रम, सेमीफाइनल जीत खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

LHC0088 2025-12-28 03:57:06 views 457
  

तन्वी और संजिवनी ने बनाई फाइनल में जगह



जेएनएन, विजयवाड़ा: स्थानीय खिलाड़ी सूर्या चरिशमा तामिरी और उभरती हुई तन्वी पात्री ने शनिवार को विजयवाड़ा में जारी सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली।

क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा को हराने वाली सूर्य चरिश्मा ने सेमीफाइनल में रक्षिता श्री आर को 21-18, 18-21, 21-9 से मात दी। वहीं, तन्वी पात्री ने एक गेम से पिछड़ने के बाद महाराष्ट्र की श्रुति मुंडाडा की शानदार मुहिम पर 18-21, 21-12, 21-15 से विराम लगाते हुए अपने करियर के पहले सीनियर नेशनल फाइनल में प्रवेश किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किरण जॉर्ज को मिली हार

पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में 2024 ओडिशा मास्टर्स विजेता ऋत्विक संजीवी एस ने एक मैच पाइंट बचाते हुए शीर्ष वरीय किरण जॉर्ज को 21-16, 17-21, 22-20 से हार दी। अब ऋत्विक का सामना फाइनल में भरत राघव से होगा, जिन्होंने दूसरे वरीय एम थारुण को 21-17, 11-21, 21-11 से 55 मिनट में हराया।
सूर्या और अमरुथा को भी मिली जीत

मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय आशीथ सूर्या और अमरुथा पी ने पहले गेम में खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी करते हुए तीसरे वरीय दीप रामभिया और सोनाली मिरखेलकर को 8-21, 21-18, 21-18 से हराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138