search

यूपी पंचायत चुनाव के लिए छह फरवरी को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, यहां से चेक कर सकेंगे सूची

cy520520 2025-12-28 00:27:49 views 1030
  

यूपी पंचायत चुनाव के लिए छह फरवरी को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट।



जागरण संवाददाता, रायबरेली। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1510 बीएलओ ने 980 ग्राम पंचायत में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कर 21 लाख 44 हजार 942 मतदाता का सत्यापन किया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को होगा। मतदाता सूची में दावा व आपत्तियां दर्ज करने और एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले फार्म दो भरकर 24 दिसंबर से 30 जनवरी तक तहसील में जमा कर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दावे व आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक चलेगा। सात से 12 तक हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार की जाएंगी। इसके बाद 13 जनवरी से 29 जनवरी तक पांडुलिपियों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।

30 जनवरी से पांच फरवरी तक मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता स्थल का क्रमांकन और मतदाता क्रमांकन किया जाएगा। मतदाता सूची को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कोई भी मतदाता किसी भी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को वेबसाइट पर देख सकेगा। यह सुविधा पहली बार लागू की गई है।

इस बार दावे व आपत्तियों की जांच बीएलओ एप से नही की जाएगी। इसका सभी निस्तारण वेंडर द्वारा किया जाएगा। मतदाता प्रपत्र छपने के साथ ही उन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है।

मतपेटियां भी आ चुकी हैं और उन्हें राजकीय विद्यालय में बने स्टोर रूम में रखवाया गया है। प्रत्याशियों की जमानत राशि से लेकर प्रचार में व्यय होने वाली धनराशि की घोषणा भी हो चुकी है।


पंचायत चुनाव का तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। 1510 बीएलओ द्वारा मतदाता सूची बनाने का कार्य पूरा किया गया है। इसके बाद दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह फरवरी को होगा। इस बार दावे व आपत्तियों का निस्तारण बीएलओ एप से नही किया जाएगा। कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से किसी भी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को डाउनलोड कर नाम देख सकता है। -विनायक शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी रायबरेली।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737