search

मराठी न बोलने पर मां ने ली बेटी की जान, दिल का दौरा बताकर छिपा रही थी जुर्म; पुलिस ने पकड़ा झूठ

cy520520 2025-12-28 00:27:46 views 972
  

मराठी न बोलने पर मां ने बेटी को मारा (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाषा विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नवी मुंबई के कलांबोली में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी छह साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह बेटी का ठीक से मराठी ना बोल पाना बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, बेटी की हत्या के बाद महिला ने दिल का दौरा बताकर छिपाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, महिला बेटी के मराठी ठीक से न बोल पाने और बेटा न होने से नाखुश थी।

लंबे समय तक पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान महिला ने यही कारण बताय, , लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वह इस बात से नाखुश थी कि उसे बेटा नहीं बल्कि बेटी हुई है, और वह अन्य समस्याओं के लिए मानसिक उपचार भी करवा रही थी।
पति आया तो बेसूध मिली बेटी

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मंगलवार को अपनी बेटी की हत्या कर दी। बच्ची की दादी भी उसी दिन घर आई थीं, लेकिन उससे मिल न पाने के कारण वापस चली गईं। जब महिला का पति शाम को घर लौटा, तो उसने बच्ची को बेसुध पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने शुरू में बताया कि छह वर्षीय बच्ची को दिल का दौरा पड़ा था।
ऐसे कबूली गुनाह

कलांबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने मौत को संदिग्ध पाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में सांस लेने में रुकावट के संकेत मिले, जिसके बाद माता-पिता से पूछताछ की गई। छह घंटे की पूछताछ के बाद महिला ने अंततः अपनी बेटी का गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
बचपन से ही बोलने में होती थी कठिनाई

जांच अधिकारियों के अनुसार, बच्ची को बचपन से ही बोलने में कठिनाई होती थी। वह ज्यादातर मराठी के बजाय हिंदी बोलती थी, जिससे उसकी मां लगातार नाराज रहती थी। उसने बच्ची के मराठी बोलने को लेकर अपने पति से भी कई बार कहा था कि मुझे ऐसी बच्ची नहीं चाहिए, वह ठीक से बोलती नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737