search

स्वाद के चक्कर में कहीं भारी न पड़ जाए ठंड में आइसक्रीम! जान लें ये 5 बड़े नुकसान

deltin33 2025-12-27 23:27:42 views 792
  

ठंड में आइसक्रीम खाने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा (Picture Credit - Canva)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही लोग गरम चाय, सूप और पकवानों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए आइसक्रीम हर मौसम की कमजोरी होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में आइसक्रीम का नाम सुनते ही उनके चेहरा खिल उठते हैं। ऐसे में ठंड हो या बारिश, चॉकलेट या वनीला आइसक्रीम देखकर खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में आइसक्रीम खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? जी हां, इन दिनों आइसक्रीम सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठंड में आइसक्रीम का ज्यादा सेवन कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं इसके 5 बड़े नुकसान, जिन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं।
सर्दी-खांसी और गले की परेशानी

  

(Picture Credit - Canva)

ठंड में आइसक्रीम खाना सीधे तौर पर गले को नुकसान पहुंचाती है। ठंडी चीजें गले की नसों को सिकोड़ देती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है। वहीं, जिन लोगों को पहले से साइनस या एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए आइसक्रीम और ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है।
इम्युनिटी हो सकती है कमजोर

सर्दियों में शरीर को मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है, लेकिन आइसक्रीम में मौजूद ज्यादा शुगर और फैट शरीर की इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ लेता है।
दांतों और मसूड़ों में दर्द बढ़ाएं

  

(Picture Credit - Canva)

ठंडी आइसक्रीम सीधे दांतों की नसों पर असर डालती है। इससे टूथ सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और मसूड़ों में दर्द या झनझनाहट हो सकता है। इतना ही नहीं, यह खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों पर बुरा असर डाल सकती है।
पाचन तंत्र पर बुरा असर

सर्दियों में पाचन तंत्र पहले ही थोड़ा धीमा हो जाता है। ऐसे में आइसक्रीम जैसी ठंडी और भारी चीजें पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या पैदा कर सकती हैं। कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद पेट दर्द या भारीपन महसूस होता है।
वजन बढ़ने का खतरा

इन दिनों वैसे भी लोग कम एक्टिव रहते हैं और अगर इस दौरान हाई कैलोरी आइसक्रीम वाली खाई जाए, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है। आइसक्रीम में शुगर और सैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मोटापे का कारण बन सकता है। वहीं, यह डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें - सिर्फ फल नहीं, बीमारियों की काट है यह \“हरा फल\“, इसके 6 फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें - ठंड में ही क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? मिनटों में राहत पाने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521