search

बेगूसराय में गिरिराज सिंह बोले- जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक देश का लोकतंत्र मजबूत रहेगा

deltin33 2025-12-27 22:57:25 views 527
  

जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बेगूसराय। मैं सच बोलता हूं तो मुझे हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाला बताते हैं। मगर सच्चाई सही है कि जब तक भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक देश का लोकतंत्र मजबूत है।

उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को सिंघौल के वीणा बैंक्वेट हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सप्ताह पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय सप्तम प्रांतीय अधिवेशन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस समय देश का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ था, अगर उसी समय सारे हिंदू भारत में और सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज हमें अपने अधिकारों के लिए इस तरह आवाज उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।

पूर्व आईएएस एवं खेल विश्वविद्यालय राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय उनकी जन्मस्थली है। यहां आकर उन्हें बड़ा सुकून मिला है।

कार्यक्रम को बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा आदि ने संबोधित किया।

आगत अतिथियों को प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय द्वारा अंगवस्त्र एवं अटल जी की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि प्रफुल्लचंद मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में बीपीएससी के पूर्व सदस्य, मंझौल कालेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो, कमलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उदघाटन सत्र के बाद कवि सम्मेलन आरंभ हुआ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521