search

सांड़ ने मचाया ऐसा उत्पात कि दोपहर से रात तक क्षेत्र में रही दहशत, जान बचाने के लिए भागते रहे लोग, गिरकर हुए जख्मी

Chikheang 2025-12-27 17:27:18 views 598
  

प्रतीकात्मक  



जागरण संवाददाता, मेरठ। सड़क पर धूमते आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आते-जाते लोगों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही दुर्घटना का सबब भी बने हैं। शुक्रवार को भोला रोड पर ऐसा ही मामला सामने आया। गली संख्या 10 और 11 में एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। आते-जाते लोगों को दौड़ाया। जान बचाने के लिए भागे लोग सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान दो बाइक सवार भी गिर गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भोला रोड गली नंबर 10 निवासी राजू ने बताया कि दोपहर दो बजे से सांड़ ने उत्पात मचाना शुरू किया और देर रात तक उसकी दहशत बनी रही। उनकी पत्नी बाला घर आ रही थी कि सांड़ उनकी तरफ दौड़ा। वह भागीं और संतुलन खोकर गिर पड़ीं। यह देख वहां से गुजर रहे युवकों ने सांड़ पर ईंट-पत्थर फेंके। जिससे वह उनकी तरफ मुड़ गया।

वह भी भागे। गिरने से पैर में चोट आई है। यहीं रहने वाली पूजा भी बाल-बाल बचीं। किशोर नैतिक साइकिल से शाम को घर आ रहा था, तभी सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। वह तेज साइकिल चलाते हुए भागा। घर के पास आने के बाद उसकी सांस में सांस आई। वह घबरा गया था। इस घटना से भोला रोड पर दहशत का माहौल है।

लोगों ने बताया कि काले-भूरे रंग का सांड़ कई दिनों से भोला रोड और गलियों में घूम रहा है। आते-जाते लोगों को दौड़ा रहा है। दो बाइक सवार भी गिर गए थे। पूजा, रेखा, परी, दक्ष, राधा, अराधना, वरुण सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया है। सड़क पर घूमते आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

वहीं, इस मामले में नगर निगम के दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि देर शाम पुलिस ने सूचना दी थी। जिसके बाद कैटल कैचर वाहन के साथ टीम भेजी गई थी। लेकिन सांड़ तब तक वहां से निकल गया था। उसे शनिवार को पकड़ा जाएगा।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमर सिंह के अनुसार इस मामले में दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी को निर्देश दिया गया है। भोला रोड पर टीम भेजकर आवारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा।  
सभी प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड घूम रहे

सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु, जिम्मेदार बेपरवाह शहर में माल रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड सहित सभी प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड घूम रहे हैं। मुहल्ले की गलियों, बाजारों में भी दिखाई देते हैं। प्रमुख मार्गों पर कोहरे के चलते रात में आवारा पशुओं से दुर्घटना का खतरा बना रहता है वहीं, मुहल्लों में आते-जाते लोगों को दौड़ाते हैं। इसके बाद भी नगर निगम और कैंट बोर्ड की ओर से सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला या कांजी हाउस में रखने का अभियान नहीं चलाया जा रहा है। नगर निगम के पास तो कान्हा उपवन गोशाला परतापुर में है। कैंट बोर्ड ने भी लालकुर्ती में कांजी हाउस तैयार कर लिया है.
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953