search

जालंधर में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ महिला तस्कर काबू, साथी ने पकड़े जाने पर दी जानकारी, रिमांड हासिल किया

deltin33 2025-12-27 16:26:54 views 465
  

महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रामा मंडी की पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला को हिरासत में लेकर उससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार की गई महिला काजी मंडी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 24 तारीख को की गई एक गिरफ्तारी की कड़ी में हुई है। उस दिन थाना रामा मंडी की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान युवक से मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए काजी मंडी निवासी महिला को चिन्हित किया। इसके बाद दबिश देकर महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री पर हमला, विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट

खेप से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन महिला के पास कहां से आई और इसका सप्लाई नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ है।

इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हेरोइन की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में चार दिन तक शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी, नए साल पर छूटेगी कंपकंपी

सप्लायरों व खरीदारों तक पहुंचना चाहती है पुलिस

थाना रामा मंडी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रिमांड के दौरान महिला से तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायरों और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से नशा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- PNB में फिर हुआ फ्रॉड, लगा 2434 करोड़ का चूना; बैंक ने RBI को दी जानकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521